शाजापुर, आदित्य शर्मा। Shajapur News | जिले में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना Riju Bafna के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सुनियोजित रणनीति एवं सुपरिभाषित प्राथमिकताओं पर कार्य किया जायेगा। जिले में खनिज साधन विभाग प्रमुख सचिव वरिष्ठ IAS उमाकान्त उमराव के निर्देशन व कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर विभागीय अमले द्वारा निगरानी पूर्वक नियंत्रण रखे जाने और विभागीय अमले के साथ पुलिस एवं राजस्व अमले द्वारा उचित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए “अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण अभियान” के तहत कार्यवाही की जायेगी।

डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जिला खनिज अधिकारी राजकुमार हलधर ने जिला मुख्यालय पर जिले के सभी खदान उत्खननदारों की बैठक ली। उन्हाैने बताया कि जिले में स्वीकृत खदानों का पूर्व वर्षों का बकाया डेड रेंट एवं वर्तमान वर्ष का सम्पूर्ण डेड रेंट की पूर्ण वसूली एवं सर्वेच्च न्यायालय के आदेशानुसार समस्त स्वीकृत खदानों के लंबित ग्रामीण अवसंरचना कर की वसूली सुनिश्चित की जायेगी।

डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जिला खनिज अधिकारी राजकुमार हलधर ने बताया कि जिले में प्रत्येक निर्मित होने वाले कर निर्धारण में से न्यूनतम 25 प्रतिशत प्रकरणों में गड्ढा नापकर कर निर्धारण किया जायेगा तथा मॉड्यूल को लागू होने से पूर्व के सभी लंबित प्रकरण अभियान चलाकर निराकृत किये जायेगे तथा विभिन्न बकायादारों से विभाग के लंबित खनिज राजस्व की वसूली अभियान चलाकर की जायेगी जिसमें बकायादारों को आवश्यक मांग पत्र अथवा आर.आर.सी. जारी कर प्राथमिकता से बकाया की सम्पूर्ण वसूली सुनिश्चित की जायेगी।

डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जिला खनिज अधिकारी राजकुमार हलधर ने बताया कि जिले में जिन मामलों में अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा चुका है उसकी शीघ्र वसूली पूर्ण की जायेगी। विभाग का मुख्य कार्य खनिज संसाधनों के विधिसम्मत विदोहन के विरूद्ध रॉयल्टी एवं अन्य वैधानिक वसूलियों को यथासमय वसूलकर राजकोष में खनिज राजस्व के रूप में योगदान करना तथा खनिजों के अवैध दोहन पर नियंत्रण करना है जिसके लिए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण को लेकर अभियान चलाया जायेंगा।
Leave feedback about this